जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता में युवती ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक कुमारी जानकी प्रजापति 18 वर्ष निवासी शारदानगर, करमेता माढ़ोताल ने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसे उपचार के लिए भाई शिवम प्रजापति ने मेडिकल में भर्ती कराया था दौरान उपचार के युवती की मौत हो गई।
