
बागली। भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के 1:05 से 1:30 बजे तक एयर स्ट्राइक कर आतंक के ठिकानों पर हमला करते हुए 250 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। इस खबर से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं ने इस पर खुशी जताई। भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रदेश महामंत्री शोभा गोस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी और सैनिकों की सराहना की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष माया कुणाल चौधरी ने इसे निर्दोषों की हत्या का बदला बताया। प्रेस क्लब की शशि दीप ने ऑपरेशन सिंदूर को देश का गौरव कहा, जबकि स्वतंत्रता सेनानी परिवार की लक्ष्मी ग्रेवाल ने वीर सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा की। पूरे बागली नगर में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा और जश्न का माहौल देखा गया।
