जिला पंचायत सदस्य ने अमायन में लोक सेवा केंद्र की मांग की

भिंड। जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मुलाकात कर वृत अमायन तहसील मेहगांव में लोक सेवा केंद्र स्वीकृत हेतु पत्र के माध्यम से अवगत कराया।

उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वृत अमायन के अंतर्गत 28 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें अन्य मजरा भी स्थित हैं। इसकी दूरी तहसील मेहगांव से लगभग 40 किलोमीटर की है। लोक सेवा केन्द्र में आय, जाति, मूल निवासी, ई.डब्लू.एस, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र, एवं केन्द्र, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना एवं किसानो को अपने राजस्व विकास संबंधी जानकारी हेतु मेहगांव लोक सेवा केन्द्र में आना जाना पड़ता है जिससे किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने किसान एवं आम आदमी की गम्भीर समस्या के निदान हेतु वृत अमायन में लोक सेवा केन्द्र की मांग की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सदस्य की मांग को प्राथमिकता से पूर्ण करने का आश्वासन दिया है

Next Post

हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए पर्चा भरा

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आज शाम प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए अपना पर्चा भरा है। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा सीएम मोहन यादव,शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like