इंदौर: राजवाड़ा के पास भोजन करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से महाराष्ट्र के एक टूरिस्ट ड्राइवर की मौत हो गई. वे श्रद्धालुओं को महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन कराने के लिए मध्य प्रदेश आए थे. एमजी रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.मृतक की पहचान अमरावती निवासी 50 वर्षीय नितिन पिता रामचंद्र के रूप में हुई है. वे श्रद्धालुओं को लेकर उज्जैन के महाकाल महालोक और ओंकारेश्वर दर्शन कराने आए थे.
इंदौर में राजवाड़ा के पास एक भोजनशाला में खाना खाते समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका है. नितिन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस ने अमरावती में उनके परिजनों को सूचना दे दी है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
