इंदौर: स्कीम नम्बर 78 में चोर एक बुजुर्ग के घर का दरवाजा तोड़कर डॉलर, नकदी और सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए. वारदात सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है. लसूड़िया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है.
विजयनगर स्थित ई-55, एस-4 निवासी धनसिंह माहौर उम्र 75 साल के घर को निशाना बनाते हुए बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे. फरियादी के मुताबिक, घर से करीब 100 से 200 डॉलर, 10 से 15 हजार रुपए नकद, बैंक पासबुक और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
