कटनी: बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कुठिया-मोहगवाँ के सैकड़ो ग्रामीण शव लेकर बरही थाना पहुँच गए और मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने और उनके घर सरकारी जमीन से जमीदोज करने की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुठिया मोहगवा निवासी 42 वर्षीय उमादत्त उपाध्याय पिता स्वर्गीय सत्यनारायण उपाध्याय का विवाद कटहल की डाल को काटने को लेकर पड़ोसी काछी परिवार से हुआ था। पड़ोसी राजकुमार पिता संतोष काछी,संतोष पिता रिसई काछी, पुष्पा पति संतोष काछी ने एक राय होकर उमादत्त को बेरहमी से पीट डाला था, पीड़ित शिकायत करने बरही थाना पहुँचा था, लेकिन बरही पुलिस मामला दर्ज न करते हुए उसे भगा दिया था, घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने महज एन सी आर काटकर रस्म अदायगी की थी।
परिजनों का आरोप है की घटना का वीडियो पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसे एसपी कटनी को भेजनें के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट का मामला 8 दिन बाद दर्ज किया था। पीड़ित का मारपीट के बाद कटनी फिर जबलपुर में उपचार चल रहा था। पेट की नसो में गंभीर चोट थे। पीड़ित की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गईं, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बरही थाना में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग और हत्या का मामला दर्ज करने की माँग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
