तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ,ग्रामीण क्षेत्रों में उड़ी घरों की चादरें

सीहोर. आखिरकार भीषण गर्मी और उसम से बेहाल जिले पर दोपहर बाद बादल मेहरबान हो गए. इस दौरान चली तेज हवाओं ने कई स्थानों पर पेड़ उखाड़ दिए तो ग्रामीण अंचल में घरों की चादरें उड़ गईं. इसी तरह आष्टा तहसील के ग्राम शंभूखेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण झुलस गए. जिला मुख्यालय पर शाम को तेज आंधी- तूफान के साथ बारिश होने से विद्युत प्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई और शहर अंधकार में डूब गया.

शनिवार को दोपहर बाद आसमान पर छाए बादलों ने बरसना शुरू कर दिया था. बारिश प्रारंभ होते ही बिजली गुल हो जाने से लोगों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा. जोरदार हवाओं के चलने से आष्टा क्षेत्र के डोडी, शंभूखेड़ी आदि गांवों में पेड़ उखडऩे के समाचार मिले हैं. इसी तरह बिलकीसगंज क्षेत्र के चंदेरी सहित कई गांवों में घरों की चादरें उडऩे की बात सामने आई है. इंदौर नाका क्षेत्र में भी सोया चौपाल के समीप बिजली के अनेक खंबे तेज हवाओं के कारण जमीन पर आ धराए, जिससे कई गांवों की बिजली भी गुल हो गई. समाचार लिखे जाने तक शहर में अंधकार का माहौल बना हुआ था.

मानसून की दस्तक शीघ्र

अगले तीन दिन तक लगातार बारिश की संभावना बनी है. इस दौरान घने बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसी बारिश के बीच मानसून जिले में दस्तक दे सकता है.

डॉ. एसएस तोमर,

मौसम वैज्ञानिक

Next Post

शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मोबाइल झपटमारों को 6 घंटे में दबोचा

Sat Jun 14 , 2025
भोपाल। शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को महज 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 10,300 रुपये कीमत का वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। फरियादी भरत तलरेजा ने 13 जून की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ईदगाह हिल्स जाते समय तीन युवकों ने […]

You May Like