श्योपुर: एक चीता मित्र को चीतों को पानी पिलाना भारी पड़ गया। वह वन विभाग में ड्राइवर है। चीतों को पानी पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से हटा दिया है। विभाग ने इसे नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को नौकरी से निकाल दिया।डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर ने इसकी पुष्टि की है।
रेंज नाकेदार ने वीडियो वायरल किया
जानकारी के मुताबिक जिस चीता मित्र सत्यनारायण गुर्जर का चीतों को पानी पिलाने का वीडियो वायरल हुआ है। वह वीडियो रेंज के नाकेदार ने बनाकर वायरल किया। पूरी मामले में वन विभाग जांच कर रहा है। संभावना है कि इस मामले में अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। वन विभाग के मुताबिक वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार का संपर्क नियमों के खिलाफ है, चाहे वह मदद के इरादे से ही क्यों न हो।
Next Post
ग्वालियर से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी
Sun Apr 6 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेन को अब सप्ताह में सातों दिन चलाया जाएगा। ग्वालियर चंबल क्षेत्र के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जो इस बार नवरात्रि में पूरी हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से […]

You May Like
-
2 years ago
मासूम से हैवानियत करने वाला दरिंदा गया जेल
-
7 months ago
हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कट कर अलग
-
2 months ago
जमीन विवाद में एक की जान गई