ग्वालियर से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेन अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी

ग्वालियर: ग्वालियर से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेन को अब सप्ताह में सातों दिन चलाया जाएगा। ग्वालियर चंबल क्षेत्र के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जो इस बार नवरात्रि में पूरी हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस ट्रेन को 5 दिन की जगह 7 दिन चलाने की मांग की थी।
सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की थी कि ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी को रोज चलाया जाए। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है।
अब तक ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस 12198/97 केवल पांच दिन ही चलती थी, अब यह ट्रेन ग्वालियर चंबल के यात्रियों के लिए प्रतिदिन भोपाल तक चलेगी। इस फैसले से ग्वालियर- चंबल के लोगों को सीधे भोपाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक यात्रा विकल्प और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सिंधिया ने अपने एक्स पर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी। उन्होंने आगे लिखा है कि मेरे अनुरोध पर ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाए जाने की मंजूरी प्रदान करना रेल मंत्रालय का स्वागत योग्य निर्णय है। मेरे ग्वालियर-चंबल के यात्रीगण अब सप्ताह के सभी दिन भोपाल तक की सुगम यात्रा कर सकेंगे। इस अनुपम सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Next Post

मृत बाघ के पंजे से नाखून निकालने वाले तीन गिरफ्तार

Sun Apr 6 , 2025
शहडोल: बाघ के नाखूनों की तस्करी करते तीन आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। यह नाखून संजय गांधी टाइगर रिजर्व में मृत पड़े बाघ से आरोपियों ने निकाले थे और बिक्री करने की फिराक में थे। तभी वन विभाग की विशेष टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like