
सतना, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लु) की टीम ने बिरसिंहपुर में पदस्थ आरआई अजय सिंह को 14 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सतना के सर्किट हाउस में आरोपी आरआई अजय सिंह जब सीमांकन कार्यवाई के लिये रमेश पांडे नामके एक किसान से रिश्वत की अंतिम किश्त ले रहा था तभी आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सीमांकन के लिये आरोपी आरआई ने पचास हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।
