भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बन चुकी है. इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति में समर्थ हो रही हैं. इसी योजना का लाभ भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र की निवासी सविता विश्वकर्मा को भी मिल रहा है. सविता बताती हैं कि उन्हें प्राप्त राशि से वे अपने घरेलू खर्चों को आसानी से संभाल पा रही हैं. अब उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है. पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत उन्हें मात्र 450 रुपये में गैस कनेक्शन भी प्राप्त हुआ है, जिससे रसोई संबंधी कार्यों में भी उन्हें सुविधा मिली है. सविता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना उनके लिए एक बड़ी सहायता बनकर आई है. उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर भी कर रही है.
सविता विश्वकर्मा सरकार की योजना का लाभ उठा कर हुईं आत्मनिर्भर
