कार्तिक आर्यन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किये 15 साल,बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान

मुंबई, 20 मई (वार्ता) कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में अपने सफर के दौरान ‘प्यार का पंचनामा’ के ‘द मोनोलॉग गाइ’ से लेकर इंडस्ट्री के बैंकेबल स्टार तक का मुकाम हासिल किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आने वाले कार्तिक आर्यन ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म प्यार का पंचनामा से उन्हें पहचान मिली। फिल्म में उनके लंबे मोनोलॉग और रिलेटेबल अंदाज को युवाओं ने काफी पसंद किया। कार्तिक के करियर का बड़ा मोड़ वर्ष 2018 में आई सोनू के टीटू की स्वीटी से आया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और उनकी पहली 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी। इसके बाद लुका छुपी और पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। वर्ष 2020 में लव आज कल में उन्होंने रोमांटिक और इमोशनल किरदार निभाया, जबकि वर्ष 2021 में धमाका के जरिए गंभीर और इंटेंस अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

पोस्ट-पैंडेमिक दौर में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने कार्तिक आर्यन को हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया। फिल्म में उनका ‘रूह बाबा’ का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई। इसके बाद फ्रेडी में उन्होंने साइकोलॉजिकल थ्रिलर स्पेस में भी अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। वर्ष 2023 में सत्यप्रेम की कथा में उनके अभिनय को सराहा गया। वहीं वर्ष 2024 में रिलीज हुई चंदू चैंपियन ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसी दौरान भूल भुलैया 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी मजबूत पहचान बना चुके हैं। इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह देश के सबसे लोकप्रिय युवा सितारों में शामिल हैं। आने वाले समय में वह नागज़िला, कैप्टन इंडिया और निर्देशक अनुराग बासु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी में नजर आएंगे।

.....

Next Post

मोहन कैबिनेट के फैसले: 30 हजार करोड़ से ज्यादा की मंजूरी, फसल बीमा, पेंशन और तबादला नीति को हरी झंडी

Wed May 20 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के विकास और जन-कल्याण को गति देने के लिए कुल 30,055 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां दी गई। मंत्रि-परिषद ने राज्य के कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति -2026 को भी मंजूरी दी […]

You May Like