ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना को मंजूरी पर किसानों ने सीएम डॉ यादव का जताया आभार

भोपाल। उज्जैन-जावरा क्षेत्र के किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क परियोजना को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

किसानों ने कहा कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा इसे स्वीकृति दिए जाने से क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि इस सड़क के निर्माण से उज्जैन और जावरा के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

किसानों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के जल्द क्रियान्वयन से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक कम समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी और परिवहन लागत भी कम होगी। किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है।

Next Post

इंग्लैंड ने जीता खिताब, भारतीय महिला टीम रही उपविजेता

Sat Mar 14 , 2026
हैदराबाद, 14 मार्च, (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को शनिवार को खेले गये एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के फाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। हार के बावजूद भारतीय टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप […]

You May Like