दिल्ली सरकार ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी के खिलाफ परामर्श जारी की

नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए ईद उल अज़हा के मौके पर गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित जानवरों की अवैध हत्या और कुर्बानी के खिलाफ सख्त परामर्श जारी किया है।

दिल्ली सरकार की ओर से आज देर रात जारी परामर्श में ईद उल अज़हा के दौरान कानूनी और स्वच्छ तरीकों को सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी कुर्बानी की रस्में सिर्फ निर्धारित जगहों पर ही होनी चाहिए। सड़कों, गलियों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी देना सख्त मना है।

दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “दिल्ली सरकार हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें पशु कल्याण एक अभिन्न हिस्सा है। हम त्योहार के उत्सव के दौरान किसी भी अवैध बलि या क्रूरता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। परामर्श का सख्ती से पालन अनिवार्य है, और उल्लंघन करने वालों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

यह परामर्श सचिव-सह-आयुक्त (विकास), डीएम, डीसीपी, आयुक्त (निगम ) और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि पशु कल्याण कानूनों को सख्ती से लागू करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

दिल्ली सरकार ने नागरिकों से इस परामर्श का पालन करने और किसी भी उल्लंघन की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है, ताकि ईद उल अज़हा का उत्सव शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कानूनी तरीके से मनाया जा सके।

 

Next Post

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर अमरीका की मध्यस्थता बर्दाश्त नहीं: सचिन पायलट

Fri Jun 6 , 2025
टोंक, (वार्ता) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम पर अमरीका की मध्यस्थता बर्दाश्त नहीं है। श्री पायलट गुरुवार को राजस्थान में टोंक में बैरवा धर्मशाला में 31 लाख रूपये की राशि से नवनिर्मित छात्रावास भवन का […]

You May Like