
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम झारा बगैचा टोला निवासी एक महिला को शनिवार की अल सुबह शौच क्रिया से वापस घर आते समय खेत में लगे फेसिंंग बिजली तार के चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना के संबंध में सरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झारा बगैचा टोला निवासी कलावती जायसवाल पति जमुना प्रसाद जायसवाल उम्र 45 वर्ष अपनी बेटी सुशीला जायसवाल के साथ शनिवार की अल सुबह करीब 5:30 बजे घर से बाहर खुले में शौच क्रिया करने गई थी। जहां घर वापस आते समय घर तरफ से आने वाले बिजली तार हवा में गिर पड़ा था। जहां प्रदीप जायसवाल के खेत में लगे फेसिंंग बिजली करंट फै ला हुआ था और उसी के जद में कलावती आ गई। जैसे ही कलावती को करंट लगा, उसकी बेटी सुशीला ने शोर शराबा किया। जब तक कलावती के पास पहुंचते, उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये मामले की जांच कर रही है।
