स्क्रैप, बीड़ी का जखीरा बिना ई वे बिल पकड़ाया

जबलपुर: केन्द्रीय जीएसटी, एंटी-इवेजऩ शाखा, जबलपुर ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र में निगरानी के साथ जांच कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तांबे (कॉपर) से संबंधित स्क्रैप एवं बीड़ी जैसे करयोग्य माल वैध कर दस्तावेज, जैसे टैक्स इनवॉइस एवं ई-वे बिल, उपलब्ध नहीं थे। मामले में विस्तृत जांच जारी है एवं जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार कर, ब्याज एवं दंड की कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, केन्द्रीय जीएसटी, जबलपुर के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जीएसटी, एंटी-इवेजऩ शाखा, जबलपुर द्वारा कर चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एंटी-इवेजऩ, जबलपुर की टीम द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र में निगरानी एवं जांच की कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि तांबे (कॉपर) से संबंधित स्क्रैप एवं बीड़ी जैसे करयोग्य माल वैध कर दस्तावेज, जैसे टैक्स इनवॉइस एवं ई-वे बिल, उपलब्ध नहीं थे।
माल अभिरक्षा में लिया, दस्तावेज, स्पष्टीकरण मांगा
जांच के कार्रवाई के बाद माल को आगे की जांच के लिए अभिरक्षा में ले लिया गया है। माल के प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता से आवश्यक दस्तावेज एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। केन्द्रीय जीएसटी आयुक्तालय, जबलपुर यह पुन: स्पष्ट करता है कि कर चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

भांडखापा और भोंडरापानी के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, सिचाई के लिए पानी और सड़क की मांग

Wed Dec 17 , 2025
छिंदवाड़ा: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं का संचालन कर रही है लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शासन के आलाधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का क्रयानव्यन नही हो पा रहा है. ग्रामीण कभी जनप्रतिनिधि तो कभी अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है […]

You May Like

मनोरंजन