कर्मचारियों के वेतनमान में समानता की मांग

जबलपुर। मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संघ के बड़ी संख्या में सदस्यों ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव के नाम मेडीकल डीन नवनीत सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। संघ ने सरकार से आग्रह किया कि शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ समान रूप से प्रदान किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान में यह लाभ केवल चिकित्सक संवर्ग तक सीमित है, जबकि अन्य कर्मचारी भी मरीज हितार्थ सेवाओं में समान योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वेतन असमानता से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है और इसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

Next Post

अपराजिता और अलंकृता जुड़वा बहनों ने बनाया कीर्तिमान

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर। चार वर्षीय जुड़वा बहिन अपराजिता और अलंकृता ने जयपुर में आयोजित इंडियाज बिगेस्ट टीवी रियलिटी शो के इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 8 के ग्रैंड फिनाले किड्स कैटेगरी के अंतर्गत सफलता अर्जित की। अलंकृता ने अपने नाम के अनुरूप श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप का खिताब जीता तो […]

You May Like