BHEL का शानदार वित्तीय प्रदर्शन: सरकार को दिया 283.56 करोड़ का डिविडेंड

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश प्रदान किया है।

भारत सरकार की बीएचईएल में 58.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अंतिम लाभांश का चेक बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को सौंपा। इस अवसर पर भारी उद्योग सचिव कमरान रिजवी भी उपस्थित थे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिया गया 283.56 करोड़ रुपये का लाभांश पिछले वित्तीय वर्ष में दिए गए लाभांश की तुलना में ढाई गुना से अधिक है, जो कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाता है।

इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीएचईएल द्वारा अपने सभी शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये रहा है।

Next Post

अचलेश्वर मंदिर पर सोमवार को लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं रक्तदान शिविर

Thu Sep 3 , 2026
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, लश्कर में विशाल स्तर पर निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार, 07 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। शिविर में मरीजों का निःशुल्क अस्थि परीक्षण टेस्ट (बीएमडी) के साथ ही ब्लड शुगर, बीपी एवं […]

You May Like