ग्वालियर में बादल छाए, आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल के अलग अलग इलाकों में बारिश के एलर्ट के साथ मौसम में बदलाव के संकेत हैं।दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से सिस्टम से बदलाव हुआ है।

ग्वालियर में आज बुधवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को चंबल के ज्यादातर जिलों पर प्रभाव रहेगा
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। कल गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। फरवरी में तीसरी बार मौसम में बदलाव आया है। पहले ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हो चुका है। दिन का तापमान 30 डिग्री पार करने के बाद रात और सुबह हल्की सर्दी का असर है। अगले दो दिन कई जिलों में बारिश और आंधी संभव है।

Next Post

संघ की प्रमुखजन गोष्ठी आज शाम को, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधित

Wed Feb 18 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुखजन गोष्ठी आज 18 फरवरी को सायं 6 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रोत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह […]

You May Like