
मुलताई। नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की शाम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती कमला यादव एवं स्कूल के संचालक अरुण यादव ने मां सरस्वती की पूजा कर किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल स्टेज बनाया गया था। जिस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, नाटक,डांस, संगीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष सुसज्जित वेशभूषा में बच्चों ने,”आता माझी सटकली” “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” दिल दिया है, जान भी देंगे, ए वतन,ए वतन,जैसे देशभक्ति एवं सामाजिक गीतों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रामू टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे दर्शकों द्वारा कार्यक्रम देखकर, खूब ताली बजाई, एवं प्रतिभागियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अधिवक्ता जीजी घोड़े, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर परिहार,कांग्रेसी नेता गुड्डू मानकर,कीर्ति यादव,युवा नेता लोकेश यादव, सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक अरुण यादव सहित स्कूल के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थिति रहे।
