
बीना। क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए संकल्प सिद्धि यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरासर स्थित महादेव घाट पर सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं ग्राम भुट ग्राम में सीसी रोड का लोकार्पण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक एडवोकेट निर्मला सप्रे रहीं।इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि बीना विधानसभा में आज जितने व्यापक स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। सड़क, भवन, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हर वर्ग को विकास का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि संकल्प सिद्धि यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारने का संकल्प है।विधायक सप्रे ने बताया कि सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का केंद्र बनेगा, वहीं सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि बीना विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे।कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, पूरा राजेंद्र यादव, बलभद्र बुंदेला, सतेंद्र बुंदेला, माखन लोधी, लक्ष्मीनारायण पटेल, सतीश पटेल, अजबीर ठाकुर एवं पंचम विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज क्षेत्र में जो बदलाव दिख रहा है,वह उनके निरंतर संघर्ष और जनसेवा का परिणाम है।ग्रामीणों ने विधायक निर्मला सप्रे का फूल-मालाओं से स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया। बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विकास कार्यों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि बीना विधानसभा अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है,और यह बदलाव विधायक निर्मला सप्रे के संकल्प, मेहनत और जनसेवा की भावना का परिणाम है।
