इंदौर-बुरहानपुर में दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

इंदौर: भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. दोनों मामलों में आरोपी अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग की थी. मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है.लोकायुक्त एसपी ने बताय कि पहला मामला सांवेर का है. उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग-1 के पद पर नियुक्त आशीष मारू पिता शिवप्रसाद मारू, उम्र 40 वर्ष, शासकीय सांदीपनी मॉडल स्कूल कछालिया में स्थायी नियुक्ति के लिए फाइल अग्रेषित करवाने के लिए संकुल प्राचार्य श्रीमती मनीषा पहाड़िया, प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवेर से मिले.

आरोपिया ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 2,000 रुपए रिश्वत की मांग की. शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने सत्यापन किया और ट्रेप कार्रवाई कर आरोपिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह दूसरा मामला बुरहानपुर का है.

ठेकेदार राजू वाघमारे, पिता हरि वाघमारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीमल तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर द्वारा जनपद पंचायत खकनार के उपयंत्री महेन्द्र कोठारी, पिता भगवान सिंह कोठारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जामनिया, थाना मूंदी तहसील पुनासा, जिला खंडवा से संपर्क किया गया। उपयंत्री ने ग्राम पंचायत हिंगना में किए गए प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करने के एवज में 12,000 रुपए रिश्वत की मांग की. लोकायुक्त टीम ने ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा. आरोपी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

Next Post

जर्जर सड़क से नाराज़ ग्रामीणों का हंगामा, सात दिन में समाधान नहीं तो अनशन की चेतावनी

Wed Sep 10 , 2025
उमरिया: नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 15 ग्राम हंचौरा में आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने कई बार नगर परिषद और जिला कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर डामरीकरण की मांग की, लेकिन लगातार अनदेखी किए जाने से सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार […]

You May Like