
जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत कंचन विहार रोड में रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर पतासाजी कर रही है, पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह राहुल देव कश्यप उम्र 59 वर्ष निवासी कंचन विहार रोड विजयनगर ने सूचना दी कि उसके पिता छलकन प्रसाद कश्यप उम्र लगभग 85 वर्ष ने कमरे में गमछा पंखे की हुक में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
