दो पक्ष भिड़े, पथराव, ट्रेवल्स, तवेरा में तोड़फोड़, दो घायल

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत प्रेम नगर रेल्वे काॅलोनी में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद के बाद जमकर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। ट्रेवल्स, तवेरा के शीशे फोड़ दिए। दो पक्षों में टकराव के चलते दो लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह रिषी चक्रवर्ती निवासी गांधी चौक अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रेम नगर रेल्वे कालोनी डाक्टर डाबर के बाजू से उसके मामा धर्मेन्द्र चक्रवर्ती रहते हैं मामा धर्मेन्द्र चक्रवर्ती का उनके चचेरे भतीजे सतीश चक्रवर्ती एवं छोटू चक्रवर्ती से जमीन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर रात उसका बड़ा भाई करण चक्रवर्ती, सतीश चक्रवर्ती के प्लाट पर अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी सतीश चक्रवर्ती एवं छोटू दोनों आकर उसके भाई को गाली देने लगे, सतीश डंडा से हमला करने लगा, उसका भाई जान बचाकर रोड तरफ भागा एवं वहीं रोड पर गिर गया जिससे भाई के सिर में चोट आई फिर सतीश ने डंडा से हमलाकर दोनों पैर, पीठ हाथ में चोट पहुॅचा दी, छोटू ने हाथ मुक्कों से मारपीट की वह एवं उसकी नानी बीच बचाव किये तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। वहीं सतीश चक्रवर्ती निवासी प्रेमनगर रेल्वे कालोनी मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है। रात अपने घर के पास में था, उसके घर के पास उसका प्लाट है उसके प्लाट पर उसका चचेरा भाई भांजा करण चक्रवर्ती निवासी अधारताल,अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था, उसने शराब पीने के लिये मना किया तो उसके साथ झूमाझपटी कर हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ एवं पेट में चोट पहुॅचा दी तथा वहां पर खड़ी उसकी तबेरा क्रमांक एमपी 20 सीसी 1973 में पत्थर मारकर ड्रायवर साईड के दोनों कांच एवं सामने का कांच तोड़ दिया तथा वहीं उसके घर के पास रोड किनारे खड़ी विशाल सोनी की ट्रेवल्स क्रमांक एमपी 20 टीए 1892 के कंडेक्टर साईड के कांच पत्थर मारकर तोड़ कर नुकसान किया। करण चक्रवर्ती जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता: कमिश्नर्स-कलेक्टर्स फील्ड में उतरें, मंडियों का करें भ्रमण: सीएम डॉ यादव 

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। किसानों का समग्र कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सरकार के लिए एक मिशन है। सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों […]

You May Like