जहर खाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, दो साल पहले हुई थी शादी

इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले जहर खाकर और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार घटना पीवडाय ग्राम की है, जहां 27 वर्षीय युवक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता था. शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने रात में सल्फास खाया और बाद में दूसरे घर जाकर फांसी लगा ली.

सुबह परिजनों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. मृतक की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

हॉट स्पॉट चेकिंग में 3 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान तीन किलो गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपी आरोपी से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर शहर […]

You May Like