इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान तीन किलो गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपी आरोपी से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी जोन 4 आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर शुक्रवार को गंगवाल बस स्टैंड पर हॉट स्पॉट और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी.
इसी दौरान पुलिस टीम को एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी, घेराबंदी कर उसे पकड़ा. महिला प्रधान आरक्षक माया परमार द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास रखी कपड़े की पोटली से तीन किलो गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी की पहचान रानी उम्र 28 साल निवासी मटन वाली गली, लाबरिया भैरू के रूप में हुई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है.
