
भोपाल: राज्य में आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लिखा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनकी मेहनत व लगन आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखेगी।
सीएम डॉ यादव ने अपने संदेश में सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त रहकर अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के इस संदेश को विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है, जिससे परीक्षा के माहौल में उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है।
Next Post
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में चाकू से गोद युवक की हत्या कर दी गई।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि एकांश साहू 35 वर्ष निवासी सब्जी मंडी अधारताल का फर्नीचर का काम करता था। एकांश अपनी कार से जा रहा था तभी कार की टक्कर एक मोटर साइकिल हो […]

You May Like
-
1 year ago
भरभराकर गिरी दीवार, मजदूर की मौत
-
11 months ago
उप मुख्यमंत्री से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सौजन्य भेंट
-
5 months ago
सात्विकसाईराज और चिराग पेश करेंगे भारतीय चुनौती