पांढुरना:नगर के गुजरी बाजार में शुक्रवार को हुई डकैती की घटना से भयभीत सराफा व्यापारियों से आज स्वयं नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर इन व्यापारियों के बीच पहुचकर इनसे सवांद कर उन्हें सुरक्षा देंने के साथ ही जल्दी ही इन डकैतों को गिरफ्तार करने की बात कहीं,पहली बार पुलिस के अधिकारियों ने व्यापारियों के बीच पहुचकर इस तरह सवांद करने पर व्यापारियों ने राहत की सास ली ।
गौरतलब हो कि बीते गुरुवार- शुक्रवार दरमियानि रात नगर के गुजरी के गनेश वार्ड निवासी सराफा कारोबारी रमेश खरवडे की सराफा विनय ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान मे 6 नकाबपोश डकैतों लगभग 40 लाख रुपयों के सोने चांदी के आभूषण लूट कर फरार हो गए है, इस दौरान इन डकैतों ने सराफा कारोबारी रमेश खरवडे के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी, इस घटना से सराफा के साथ ही अन्य व्यापारी तथा आम लोग भी दहशत में हैं ।
एसपी द्वारा नगर के मुख्य सराफा बाजार गुजरी चौक के सामुदायिक भवन में चौपाल लगाकर सराफा व्यापारियों से संवाद करने पर सराफा व्यापारियों ने बेबाक़ी से अपनी बात रखी। नवागत एसपी विदिता डागर द्वारा सभी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, नागरिकों की समस्याओं को सुनना तथा आपसी विश्वास को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दे ताकी समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
