सतना: पिछले 11 साल से फरार अपहरण और डकैती के इनामी आरोपी को बरौंधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बबली-लवलेश कोल गिरोह का हार्डकोर मेंबर के विरुद्ध कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।धारकुंडी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वर्षों से फरार चल रहे अपहरण और डकैती के एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कुख्यात बबली और लवलेश कोल गिरोह का हार्डकोर मेंबर था जिस पर अपहरण, मारपीट, धमकी और एमपी डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम के तहत गंभीर मामले दर्ज थे।
थाना धारकुंडी में धारा 364ए, 323, 506, 34 भादवि एवं 11/13 एडी एक्ट तथा विशेष प्रकरण के तहत लंबे समय से वांछित स्थाई वारंटी संतोष उर्फ ऊदल उम्र 40 वर्ष पिता सतइयां कोल, निवासी डोडा बड़कुलान, थाना मारकुंडी, जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरामाफी, थाना मानिकपुर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया है, यह आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिपकर रह रहा था। इस कुख्यात गिरोह का पहले ही खात्मा किया जा चुका है, और अब इस पुराने फरार सदस्य के पकड़े जाने से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
