सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सिंगरौली: ननि आयुक्त डीके शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ निगम सभागार में बैठक आयोजित कर सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों, अधूरे प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य, नल जल योजना सहित नगरीय क्षेत्र के साफ -सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की एक-एक लंबित शिकायत की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण के लिए शिकायतकर्ता से संपर्क करते हुए समस्याओं का समाधान कराने एवं फोर्स क्लोज कराने वाली शिकायतों का स्पष्ट प्रतिवेदन दर्ज कराये जाने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख क्षेत्र में जाकर संबंधित शिकायत का निराकरण करायें। ननि आयुक्त ने नगरीय क्षेत्र में बीएलसी घटक के तहत निर्माणधीन पीएम आवासो की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा आवास निर्माण की राशि प्राप्त करने के बावजूद भी अभी तक अपने आवासो का निर्माण कार्य पूर्ण नही किया है।

Next Post

अकौरी गांव में आग से बाईस किसानों के गेहूॅ की फसल जलकर खाक

Thu Apr 17 , 2025
सिंगरौली:देवसर तहसील मुख्यालय के ग्राम अकौरी में बिजली के खम्भे से उठी एक चिंगारी ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अन्नदाताओं के गेहूॅ के फसलों को राख में तब्दील कर दिया है। देखते ही देखते खलिहान में रखी पूरी फसलें धू-धूकर जल गई।जानकारी के अनुसार देवसर तहसील मुख्यालय से करीब […]

You May Like