भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय बाहर खड़े दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर और उससे चर्चा कर मदद का आश्वासन दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हेलीपैड जाते समय कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर-सम्भव मदद करेंगे। उन्होंने श्री लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। श्री लोधी ने इस पर उनको धन्यवाद दिया।
