
भोपाल। देहात पुलिस में दीर्घ सेवाकाल पूर्ण करने उपरांत कार्यवाहक उपनिरीक्षक श्रीधर चंदेरिया के सम्मान में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया.
पुलिस अधीक्षक राम चरण प्रजापति ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना की तथा स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, स्वयं को सक्रिय रखने एवं अधूरे सपनों को पूरा करने का संदेश दिया.
सेवानिवृत्त अधिकारी चंदेरिया ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस विभाग, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अपने परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया, रक्षित निरीक्षक श्याम किशोर झरवड़े, कार्यालयीन स्टाफ एवं परिजन उपस्थित रहे.
