पिस्टल से नुमाइश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: अवैध असलहा लहराकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करना दो युवकों को उस वक्त महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उन्हें दबोचते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है।सभापुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में एक व्यक्ति का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो वायरल होने पर मौके से तस्दीक करायी गयी।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए योगेश त्रिपाठी निवासी बिरसिंहपुर को एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्त हिमांशु दाहिया से कट्टा लेना बताया । जिसे देखते हुए पुलिस ने हिमांशु दाहिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। हिमांशु ने योगेश त्रिपाठी को देशी कट्टा व कारतूस देना बताया। जिसके आधार पर योगेश त्रिपाठी से एक देशी कट्टा व 01 कारतूस बरामद कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व एडी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है ।

Next Post

सतना सांसद ने उठाए सड़क, टाइगर प्रोजेक्ट व किसानों की समस्याओं के मुद्दे

Tue Sep 30 , 2025
सतना: रीवा में आयोजित संभागीय बैठक में सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात प्रमुखता से रखी। बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, मंत्री राधा सिंह, सभी सांसद और विधायक […]

You May Like