
भोपाल। साइबर क्राइम ब्रांच ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर फर्जी कॉल, लिंक और एपीके फ़ाइल से सावधान रहने की अपील शहरवासियों से की है. इस संबंध में साइबर क्राइम ब्रांच ने एड़वाइजरी जारी की है.
निर्देशानुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा नंबर के माध्यम से ही करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान स्रोत से प्राप्त एपीके फ़ाइल कभी डाउनलोड न करें. ओटीपी, बैंक विवरण, यूपीआई पिन या पासवर्ड किसी भी कॉल या संदेश पर साझा न करें. संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होने पर तुरंत अपनी गैस एजेंसी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर रिपोर्ट करें. मोबाइल में केवल भरोसेमंद ऐप ही इंस्टॉल करें और उन्हें हमेशा प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही डाउनलोड करें.
