5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज

जबलपुर: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित किया जाएगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे। जानकारी अनुसार आज परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी।

Next Post

बुधनी को मिलेगी एग्रीकल्चर कॉलेज की सौगात

Wed Mar 25 , 2026
बुधनी। मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराजसिंह चौहान कृषि उदय एक्सपो में शामिल होने केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों के […]

You May Like