जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाताओं के लिये गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देने दो दिन और शेष रह गये हैं। ऐसे मतदाता जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र वापस नहीं किये हैं, वे इन्हें भरकर 11 दिसम्बर तक बीएलओ को दे सकते हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अभी तक अपने गणना प्रपत्र भरकर वापस नहीं कर सके हैं, उन्हें 11 दिसम्बर तक इसे भरकर बीएलओ को वापस करना होगा।
ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किये जा सकेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ऐसे मतदाता 11 दिसम्बर तक अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप देते है तो उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे। निर्वाचन कार्यालय द्वारा ऐसे सभी मतदाताओं से आग्रह किया है गया है कि वे अंतिम तारिख का इंतजार न करें और समय रहते अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दे दें, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जा सकें।
