सिन्दूर लगे नीबू-नारियल को लेकर चले लट्ठ, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत शिल्पीनगर में घर के सामने सिन्दूर लगे नीबू, नारियल पड़े होने पर उपजे विवाद के बाद तीन बदमाशों ने लट्ठ से हमला कर पिता, पुत्र समेत तीन को घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक गोविन्द कोल निवासी ग्राम शिल्पीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह 6 बजे रामफल यादव के घर के सामने नीबू और नारियल पडा था.

जिसमें सिन्दूर लगा था तो पूछा कि यह नीबू नारियल किसने रखा है तो मोहल्ले के अनिल चक्रवर्ती एवं कालूराम एवं मुकेश कहने लगे कि तू ज्यादा उचकता है और कालू राम ने लट्ठ से हमला कर चोट पहुंचा दी। कालूराम के लडक़े अनिल चक्रवर्ती ने उसके बेटे विशाल को डण्डा से मार चोट पहुंचा दी। तभी बीच बचाव करने आये संतराम गौड़ को मुकेश ने डण्डा से हमला कर दिया। तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

पालदा में दो पक्षों में विवाद, पति-पत्नी से की मारपीट

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: तेजाजी चौक पालदा क्षेत्र में सुबह पत्नी को साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई. पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि आपत्ति जताने पर पड़ोसी ने गाली गलौज कर उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर […]

You May Like