जयंत-मोरवा मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर घायल

मोरवा। जयंत मोरवा मार्ग पर गुरुवार शाम एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल की पहचान मोरवा निवासी अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एलआईजी चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान संचालित करता है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

कलेक्टर ने गौशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर 8 संचालकों को दिया नोटिस

Thu Jan 29 , 2026
मऊगंज। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन जिले में गौशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर 8 ग्राम पंचायत संचालकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब सात दिवस के भीतर प्रस्तुत न करने पर अनुशासनात्मक, अनुबंध समाप्ति और वसूली की कार्रवाई की जाएगी. जारी नोटिस के अनुसार विभिन्न अधिकारियों द्वारा […]

You May Like