कलेक्टर ने गौशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर 8 संचालकों को दिया नोटिस

मऊगंज। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन जिले में गौशाला संचालन में लापरवाही बरतने पर 8 ग्राम पंचायत संचालकों को नोटिस जारी किया है. नोटिस का जवाब सात दिवस के भीतर प्रस्तुत न करने पर अनुशासनात्मक, अनुबंध समाप्ति और वसूली की कार्रवाई की जाएगी. जारी नोटिस के अनुसार विभिन्न अधिकारियों द्वारा पंचायतों में संचालित गौशालाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 8 ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं के संचालन में लापरवाही पाई गई जिस पर संबंधित गौ संचालकों को नोटिस जारी किया गया है. जिन गौ संचालकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें अम्बेडकर स्वसहायता समूह ग्राम पंचायत पनिगवां, संचालक ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़, अमरीश मिश्रा अटरिया शिवप्रसाद, श्रीमती राजकली मिश्रा पांती मिश्रान, संचालक पिपराही, संचालक गनिगवां, संचालक शिवराजपुर एवं संचालक सरैहा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है.

छात्रावास अधीक्षक को दिया नोटिस

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास पिपराही रामानुज यादव को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वायरल वीडियो में छात्रावास में छात्रों व छात्राओं के अमर्यादित नृत्य से शासकीय संस्थान की गरिमा के प्रतिकूल होने सहित शासन व प्रशासन की छवि धूमिल होने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी कर दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा को नोटिस

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ग्राम पंचायत बेलहा, रमकुड़वा, हाटा, बघैला एवं मलैगवां की गौशालाओं में बिना सत्यापन राशि आहरित किये जाने तथा रात को गौवंश छोडऩे पर किसानों की फसल क्षतिग्रस्त कराये जाने में पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये.

Next Post

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो पूर्व सरपंच सहित चार के विरूद्ध वारण्ट जारी किया

Thu Jan 29 , 2026
रीवा। विहित प्राधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जिले के दो पूर्व सरपंच सहित अन्य चार व्यक्तियों के विरूद्ध निर्माण कार्य की राशि का अपभक्षण करने व राशि न जमा करने पर वारंट जारी किया है. जनपद पंचायत जवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अकौरी की पूर्व […]

You May Like