जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के संचालक ने अभिभावक पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल निवासी मोहम्मद कैयूम अंसारी गुरुवार को अपने बच्चों की फीस जमा करने नवाम्बे कॉन्वेंट हाई स्कूल कटरा अधारताल गए थे।
पीड़ित का आरोप है कि फीस जमा करते समय मात्र 75 कम होने पर स्कूल संचालक पांडे भड़क गए और 275 की अतिरिक्त मांग करने लगे।शिकायतकर्ता कैयूम अंसारी ने बताया कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो संचालक उन्हें जबरन एक ऐसे कमरे में ले गए जहाँ कैमरे नहीं लगे थे। आरोप है कि वहाँ संचालक ने अपनी रिवॉल्वर निकाल कर पीड़ित पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
