278 वारंटियों और 2 इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी

ग्वालियर: जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर इस गश्त में शहर और देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 278 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 158 स्थाई और 120 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके साथ ही 413 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग भी की गई।

गश्त के दौरान थाना झांसी रोड और चीनोर में एक-एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के मामले में थाना बहोड़ापुर, महाराजपुरा, पुरानी छावनी और बेलगढ़ा में प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा, अन्य तीन प्रकरणों में भी कार्यवाही की गई। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों ने अपराधियों और संदिग्धों के खिलाफ पैदल गश्त के साथ-साथ गाड़ी और दोपहिया वाहनों की चेकिंग भी की। इस अभियान से जिले में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।

Next Post

दतिया जेल के डॉक्टर की बेटे संग सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल

Tue Apr 29 , 2025
दतिया: जिला जेल में तैनात संविदा डॉक्टर बृजेंद्र अहिरवार की सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वे और उनका बच्चा नग्न अवस्था में दिख रहे हैं।डॉक्टर अहिरवार पिछले तीन वर्षों से जेल में कार्यरत हैं। उनकी संविदा जल्द ही समाप्त होने वाली है। जेल अधीक्षक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।