
सीहोर। क्षेत्र से जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने सोमवार को टाकिज मैदान पर पहुंचे हजारों समर्थकों,भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि जनता ने मुझे तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है. जनता के आर्शीवाद से हम लगातार अपने क्षेत्र को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं. जनता का मैं सेवक हूं जनता ही मेरी भगवान है और जनता की संतुष्टि ही मेरे जन्मदिन का बड़ा उपहार है.
सोमवार को विधायक सुदेश राय ने श्रीमती अरूणा राय और दोनों बच्चों के साथ सर्वप्रथम हनुमान फाटक मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमानजी महाराज की पूजा अर्चना कर नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना की. निर्धनजनों को कंबल वितरण भी किया गया. सुबह केंन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद आलोक शर्मा, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित अनेक मंत्रियों केबिनेट के विधायकों ने विधायक सुदेश राय को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं समर्थकों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों नागरिकों ने टाकिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के जन्मदिन को मनाया. अनेक समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म मोबाईल के माध्यम से भी विधायक सुदेश राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. विधानसभा क्षेत्र के चांदबढ़ श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, बरखेड़ा हसन, चरनाल सहित ग्रामीण अंचलों से ढोलबाजों के साथ सैकड़ों सरपंच ग्रामीणजन भाजपा कार्यकर्ता सोमवार देर शाम तक लीसा टाकिज मैदान पहुंचते रहे अनेक नागरिकों ने घर पहुंचकर भी विधायक सुदेश राय को बधाई शुभकामनाएं दीं. रात को लिसा प्रांगण में अभा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जो देर रात तक जारी रहा.
