भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच होशियारपुर के गांव में आसमान से धातु का मलबा गिरने से दहशत फैली

होशियारपुर 07 मई (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र के घगवाल गांव के निवासियों में उस समय भारी दहशत फैल गई जब बुधवार तड़के एक घर के आंगन में आसमान से धातु की एक बड़ी मशीन का टुकड़ा कथित तौर पर गिर गया। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई जब गांव के लोग एक जोरदार धमाके से चौंक गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज आवाज ने उन्हें जगा दिया और बाहर भागकर आने पर उन्होंने देखा कि उनके आंगन में धातु की एक बड़ी मशीन पड़ी हुई है। कथित तौर पर उस वस्तु से धुआं निकल रहा था और भिनभिनाने जैसी आवाज आ रही थी। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया।

अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हाजीपुर थाने के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।

होशियारपुर की ज़िला उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमने वस्तु की जांच करने और इसकी उत्पत्ति और प्रकृति का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ”डरने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जांच पूरी होते ही हम सत्यापित जानकारी साझा करेंगे।” इस घटना से क्षेत्र में चिंता पैदा हो गई है विशेषकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच।

 

 

Next Post

स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने पांचवें वर्ष में प्रवेश किया

Wed May 7 , 2025
चेन्नई 07 मई (वार्ता) तमिलनाडु में सत्तारुढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) ने अपनी चार साल की उपलब्धियों पर भरोसा करते हुए पार्टी के द्रविड़ मॉडल शासन ने बुधवार को अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश किया तथा विपक्ष द्वारा दावा किए गए तथाकथित सत्ता विरोधी कारक पर काबू पाने और अगले […]

You May Like