मॉस्को, 27 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा है कि रोसाटॉम का बुल्गारिया के साथ नयी परियोजनाओं पर बातचीत करना संभव है, लेकिन यह बातचीत सामान्य समझ पर आधारित होनी चाहिए।
श्री लिखाचेव ने ‘स्त्राना रोसाटॉम’ समाचार पत्र को कहा कि रोसाटॉम अपने साझेदारों के साथ तर्कसंगत आधार पर संवाद स्थापित कर रहा है और बुल्गारिया के मामले में भी यही बात लागू होती है।
श्री लिखाचेव ने कहा, “हमारा मानना है कि भविष्य में आपूर्ति, सेवा और, व्यापक रूप से नयी परियोजनाओं की संभावनाओं पर संवाद संभव है, जिसमें बेलेन परमाणु ऊर्जा संयंत्र का विषय भी शामिल है। यह विचारधारा पर नहीं, बल्कि सामान्य बुद्धि पर आधारित होना चाहिए।”

