ट्विशा शर्मा डेथ केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में ट्रायल पर लगाई रोक

जबलपुर: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को नया न्यायिक मोड़ आ गया। मृतिका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने भोपाल में चल रहे मामले को स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर पिटीशन दायर की है। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी और नोटिस जारी किये हैं। वहीं मामले में आरोपी पूर्व न्यायाधीश गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई 26 अक्टूबर तक के लिए टल गई।
शुक्रवार को हाईकोर्ट के जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका सुनवाई के लिए आई। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी। हालांकि, सुनवाई के समय तक सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश अपलोड नहीं हुआ था। इसके चलते हाईकोर्ट ने आदेश का अवलोकन करने के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया। जिस पर अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

दो सप्ताह में जमानत पर निर्णय के निर्देश-
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि ट्रायल पर रोक के बावजूद जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई की जा सकती है। दोनों पक्षों ने तत्काल बहस के लिए अपनी तैयारी भी जताई, लेकिन लिखित आदेश उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई।

ट्रांसफर पिटीशन पर सीबीआई और मॉ-बेटे पक्षकार-
मृतिका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की ट्रांसफर पिटीशन में सीबीआई, गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को प्रतिवादी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति जायमाल्य बागची की युगलपीठ ने की। प्रकरण में सीबीआई की जांच और ट्रायल की कार्यवाही को लेकर उठे सवालों पर अब सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेश महत्वपूर्ण होंगे।

Next Post

प्रकृति की रक्षा के लिए तत्काल और बड़े पैमाने पर कार्रवाई: एंटोनियो गुटेरेस

Fri Oct 16 , 2026
येरेवन (आर्मेनिया), 16 अक्टूबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को दुनिया भर के नेताओं से प्रकृति की रक्षा के लिए तत्काल और बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने का आह्वान किया। वह यहां चल रहे संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (कोप 17) के तहत आयोजित ‘लीडर्स फॉर नेचर’ […]

You May Like

Play sound