सिवनी जिला जेल से फरार तीन विचाराधीन बंदी कुछ ही घंटों में पकड़े गए, FIR दर्ज


सिवनी: जिला सर्किल जेल से बुधवार 14 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:34 बजे दीवार फांदकर फरार हुए तीन विचाराधीन बंदियों के मामले में विधि-संवत एफआईआर दर्ज की गई है। जिला जेल अधीक्षक अजय सिंह वर्मा की रिपोर्ट पर थाना डूंडासिवनी में अपराध कायम किया गया।फरार बंदियों में विशाल पिता ब्रह्मानंद, अंकित पिता श्रीपाल श्रीवास और विजय पिता छिद्दीलाल शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार अंकित पिता श्रीपाल श्रीवास एवं विजय पिता छिद्दीलाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 594/25 थाना लखनवाड़ा में तथा विशाल पिता ब्रह्मानंद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 333/25 थाना कुरई में मामला दर्ज है।
जेल की दीवार फांदकर फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर तीनों विचाराधीन बंदियों को पकड़ लिया। गुरुवार सुबह उन्हें पुनः जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।जेल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

भुगतान लेने के बावजूद करता रहा शिकायत, जांच में झूठी पाई गई बकाया भुगतान की कंप्लेंट

Thu Jan 15 , 2026
सलामतपुर: सांची जनपद के ग्राम बांसखेड़ा निवासी हल्केराम द्वारा पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्यों की बकाया राशि के भुगतान को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुत शिकायतों पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ मनोज उपाध्याय के निर्देश पर जांच की गई। जांच के उपरांत संबंधित प्रकरण का निराकरण […]

You May Like