सीहोर. शहर के वार्ड क्रमांक 11 में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन पार्षद लोकेन्द्र वर्मा व नागरिकों द्वारा कराया गया.
गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों के द्वारा कई दिनों से नाली निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी.
वार्ड 11 के पार्षद लोकेन्द्र वर्मा ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. हमारे क्षेत्र के अंतर्गत सुदामा नगर में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो जाता था. लेकिन नपा के द्वारा भूमि पूजन के पश्चात इस समस्या का समाधान हो जाएगा. भूमि पूजन के दौरान नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश कुशवाहा, कमलेश राठौर, प्रदीप गौतम और घनश्याम यादव आदि शामिल थे. इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि परिषद द्वारा शहर के सभी 35 वार्डों में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इसके अलावा प्राथमिकता के हिसाब से भी विकास कार्यों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. यही कारण है कि अब तक शहर के सभी वार्डों की सड़कें व नालियों का निर्माण लगभग पूर्ण कराया गया है. शीघ्र ही शहर के कोतवाली चौराहे से भोपाल नाका तक की टूलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. जो सबसे सुंदर सड़क बनेगी.
