कीरतपुरा में स्कूल गेट पर शराबी का तांडव, शिक्षकों को दी जान से मारने की धमकी

छतरपुर। कीरतपुरा गांव में एक शराबी युवक द्वारा स्कूल परिसर के बाहर किए गए उत्पात का मामला सामने आया है। घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया है। वीडियो बीती शाम सार्वजनिक हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत युवक स्कूल के गेट पर खड़े होकर शिक्षकों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, वह हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए नजर आ रहा है और पत्थर भी फेंकता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसकी आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के समय स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और स्टाफ में भय का माहौल बन गया था। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का व्यवहार पूरी तरह उग्र और असामान्य था, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रही।

लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में स्कूल जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

प्रतिक्रिया छोड़ो, समाधान अपनाओ

Sat Jan 17 , 2026
  प्रतिक्रिया छोड़ो, समाधान अपनाओ *नकारात्मक रिएक्शन को पॉजिटिव रिस्पॉन्स में बदलना* आज के समय में लोग बात कम, प्रतिक्रिया ज़्यादा करते हैं। सोशल मीडिया से लेकर घर-ऑफिस तक, कोई कुछ कह दे और हम तुरंत पलटकर बोल पड़ते हैं। यही आदत रिश्तों में दरार और मन में तनाव पैदा […]

You May Like