निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हादसा टला, लोहे की रॉड ट्रक पर गिरी ड्राइवर घायल

बनखेड़ी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा होने से बच गया। ब्रिज की लोहे की सेटिंग में लगी रॉड अचानक नीचे से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी।

स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि ब्रिज निर्माण की शुरुआत से ही सुरक्षा व्यवस्था नगण्य है। इससे पहले भी दो मजदूर काम के दौरान नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व साइट पर सर्विस रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक वह नहीं बन पाई। इसके कारण मुख्य सड़क से भारी वाहनों का आवागमन जारी है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Next Post

विरोधाभाष: व्यवसायिक एवं घरेलू कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू

Tue Nov 25 , 2025
ब्यावरा। करोड़ो में जा पहुंची बकाया बिल राशि की वसूली तथा मीटरों की रीडिंग, उनमें छेड़छाड़ आदि से निपटने हेतु विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अत्याधुनिक तकनीकि पर आधारित स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है, नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरु कर दिया है. परन्तु अधिकांश जगह पर स्मार्ट […]

You May Like