3 दिन बाद कुंए से मिला लापता, ग्रामीण का शव

तलेन/राजगढ़।तलेन थानांतर्गत ग्राम सरसखेड़ी निवासी एक ग्रामीण का शव कुएं से मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मृतक सोमवार से लापता था. जानकारी के अनुसार तलेन थानांतर्गत ग्राम सरसखेड़ी निवासी दुर्गाप्रसाद उर्फ दुर्गेश पिता नाथूलाल मालवीय उम्र 45 वर्ष सोमवार से घर से एकाएक लापता हो गया था. बुधवार को ग्रामीण का शव गांव के समीप कुएं से मिला. पुलिस द्वारा शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए बोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.

Next Post

खंडवा के स्विमिंग पूल में भी लहराया तिरंगा

Wed Aug 13 , 2025
खंडवा । हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को खंडवा के स्विमिंग पूल में तिरंगा रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम खंडवा बजरंग बहादुर भी मौजूद थे। […]

You May Like